जाजोद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी:गोपीनाथजी और ठाकुरजी मंदिर में भजन संध्या, आधी रात जन्म पर गूंजे जयकारे
जाजोद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी:गोपीनाथजी और ठाकुरजी मंदिर में भजन संध्या, आधी रात जन्म पर गूंजे जयकारे
जाजोद : जाजोद ग्राम पंचायत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर के पुजारी प्रहलाद शर्मा ने बताया कि गांव के मुख्य मंदिरों में पर्व के लिए खास तैयारियां की गई थीं। दिनभर भक्तों में उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों में भगवान के दर्शन किए।
जाजोद के मैन चौक स्थित प्राचीन गोपीनाथजी मंदिर और ठाकुरजी मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम हुआ। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और रोशनी से सजाया गया था। भगवान का खास श्रृंगार भी किया गया।
शाम 7 बजे से भजन संध्या के साथ जन्माष्टमी के कार्यक्रम शुरू हुए। ये कार्यक्रम रात 12 बजे तक चले। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पूरा मंदिर परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।
सभी श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए। महाआरती के बाद भक्तों को पंजीरी और चरणामृत का प्रसाद बांटा गया। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। सुरक्षा के लिए जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2356460


