सीकर से 21 साल की युवती लापता:ई-मित्र पर स्कॉलरशिप फॉर्म भरवाने गई थी, मोबाइल भी स्विच ऑफ; पुलिस जांच में जुटी
सीकर से 21 साल की युवती लापता:ई-मित्र पर स्कॉलरशिप फॉर्म भरवाने गई थी, मोबाइल भी स्विच ऑफ; पुलिस जांच में जुटी
सीकर : सीकर में स्कॉलरशिप फॉर्म भरवाने गई 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती का फोन भी बंद आ रहा है। पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती के पिता ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि उनकी बेटी थर्ड ईयर में पढ़ती है। वह 3 सितंबर की सुबह घर से कस्बे के ही ई-मित्र पर स्कॉलरशिप फॉर्म भरवाने गई थी। लेकिन दोपहर बाद तक वापस नहीं लौटी।
परिवार ने सोचा कि ई-मित्र पर भीड़ होने के चलते टाइम लग गया हो, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी युवती घर नहीं लौटी तो उन्होंने ई-मित्र पर जाकर देखा। इसके बाद आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी युवती की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रिपोर्ट के अनुसार युवती के पास एक मोबाइल फोन भी था जो लगातार स्विच ऑफ है। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
17 साल की नाबालिग लड़की भी लापता
सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के भी लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि 2 सितंबर की रात बेटी घर पर ही सो रही थी। 3 सितंबर की सुबह जब जागे तो बेटी घर पर नहीं मिली
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2356461


