[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में डेंगू-मलेकिया रोकने के लिए किया छड़काव:नालियों में डाला एमएलओ, साफ-सफाई रखने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में डेंगू-मलेकिया रोकने के लिए किया छड़काव:नालियों में डाला एमएलओ, साफ-सफाई रखने की अपील

लक्ष्मणगढ़ में डेंगू-मलेकिया रोकने के लिए किया छड़काव:नालियों में डाला एमएलओ, साफ-सफाई रखने की अपील

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में मौसमी बीमारियों, डेंगू और मलेरिया के बढ़ते असर को देखते हुए नगर पालिका ने शनिवार को एमएलओ (मच्छर रोधी तेल) का छिड़काव किया। अधिकारियों के कहने पर पालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों, सार्वजनिक जगहों की नालियों और पानी भरे इलाकों में एमएलओ का खूब छिड़काव किया गया।

नालियों में डाली दवा

इस दौरान शहर के बड़े बाजारों, रिहायशी इलाकों और जहां पानी जमा होने की आशंका है, उन निचले इलाकों की नालियों में दवा डाली गई। इसका मकसद मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकना है। नगर पालिका ने लोगों से भी कहा है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर और पानी की टंकियों की रोज सफाई करें। साथ ही, सफाई बनाए रखने में पालिका का साथ दें। अधिकारियों ने बताया कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए यह छिड़काव शहर के दूसरे वार्डों में भी चलता रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin