[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के मुख्य बाजार में सड़क पर भरा पानी:राहगीर और वाहन चालक परेशान, दुकानदारों को भी दिक्कत; निकासी ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के मुख्य बाजार में सड़क पर भरा पानी:राहगीर और वाहन चालक परेशान, दुकानदारों को भी दिक्कत; निकासी ठप

सरदारशहर के मुख्य बाजार में सड़क पर भरा पानी:राहगीर और वाहन चालक परेशान, दुकानदारों को भी दिक्कत; निकासी ठप

सरदारशहर : सरदारशहर में कम्मा गेस्ट हाउस के आगे मुख्य बाजार की सड़क पर पानी भर गया है। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। राहगीरों को पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतें आ रही हैं।

दुकानदार महेंद्र ने बताया कि पानी निकासी की नाली में रुकावट है। इस वजह से बारिश का पानी ठीक से बाहर नहीं निकल पाता। थोड़ी सी बारिश में ही मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जाता है। उन्होंने बताया कि यह स्थिति कई बार बन चुकी है। दुकानदारों की शिकायत पर नगर परिषद की टीम एक-दो दिन में आकर समस्या ठीक करती है। लेकिन कुछ समय बाद फिर से पानी निकासी की व्यवस्था खराब हो जाती है।

जलभराव के कारण आना-जाना मुश्किल

दुकानदारों का कहना है कि जलभराव से सड़क पर आना-जाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही, दुकानों के सामने भी पानी जमा हो जाता है। उन्होंने नगर परिषद से नाली की नियमित सफाई और पानी निकासी की समस्या का पक्का समाधान करने की मांग की है।

दुकानदारों ने यह भी कहा कि नगर परिषद और सरकार स्वच्छता का नारा देकर सत्ता में आती हैं। लेकिन बाद में इस मूल नारे को भूल जाती हैं। उन्होंने जोर दिया कि शहर में जलभराव जैसी समस्याओं का पक्का समाधान होना चाहिए, ताकि आम लोगों को बार-बार परेशानी न हो। नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि उन्हें जलभराव की जानकारी अभी मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था ठीक करवाई जाएगी।

Related Articles