उपराष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद विधायक श्रवण कुमार का सम्मान जारी, सरदारपुरा के नागरिकों ने किया भव्य स्वागत
उपराष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद विधायक श्रवण कुमार का सम्मान जारी, सरदारपुरा के नागरिकों ने किया भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : राजस्थान विधानसभा के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद वरिष्ठ विधायक श्रवण कुमार का सम्मान लगातार जारी है। 15 जुलाई को सम्मान प्राप्त करने के उपरांत रविवार को सूरजगढ़ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर माला पहनाकर, साफा बांधकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में पिलानी क्षेत्र के सरदारपुरा गांव के नागरिकों ने भी विधायक श्रवण कुमार का आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया तथा विधानसभा में उनके लंबे अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि उपराष्ट्रपति द्वारा मिला यह सम्मान पूरे सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर विधायक श्रवण कुमार ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता के विश्वास, स्नेह और सहयोग का सम्मान है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जारी रखने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में सुखवीर सांगवान पिलानी ब्लॉक सचिव, कांग्रेस कृष्ण सांगवान, अमरजीत, राजेश, राजकुमार, जयवीर सांगवान, अनूप, मंजीत श्योराण, जगवीर, राजेंद्र गढ़वाल, बलवीर लाम्बा, अमीलाल मेघवाल, सतपाल, भीर सिंह, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2269021


