देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
रतनगढ़ : पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रविवार को लिंक रोड पर नवस्थापित स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया। स्विच ऑन होते ही पूरी लिंक रोड दूधिया रोशनी से जगमगा उठी। स्थानीय लोगों ने इसे शहर के सौंदर्यीकरण और रात्रिकालीन सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
अभिनेश महर्षि ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से रतनगढ़ में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। इससे पहले चूरू रोड स्थित पशु चिकित्सालय से दयालु बालाजी मंदिर तक 184 पोलों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं तथा बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक डिवाइडर पर भी आधुनिक लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में मिनी हाईमास्ट लाइटें भी लगाई गई हैं।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us