देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : बीडीके जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सात वर्षीय बच्ची की भोजन नली में फंसा सिक्का बिना चीरा लगाए एंडोस्कोपी के माध्यम से सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई। उपचार के बाद बच्ची की हालत सामान्य और स्थिर है।
पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि चिड़ावा क्षेत्र की गूगोजी की ढाणी निवासी बच्ची की भोजन नली के ऊपरी हिस्से में सिक्का फंस गया था। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा कृष्णिया ने वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र पायल और डॉ. दुष्यंत बसेरा के मार्गदर्शन में एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से बिना किसी बाहरी चीरे के सिक्का सुरक्षित निकाल दिया।
डॉ. प्रतिभा कृष्णिया ने कहा कि बच्चों द्वारा सिक्के, बटन बैटरी या अन्य छोटी वस्तुएं निगलने की घटनाएं सामान्य हैं। ऐसी स्थिति में घरेलू उपाय करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए, ताकि गंभीर जटिलताओं से बचा जा सके।
इस सफल उपचार में ईएनटी विभाग, एनेस्थीसिया टीम और ऑपरेशन थिएटर स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने पूरी टीम के समन्वय, तत्परता और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us