[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोपाल सिंह थालोर ने मुकुंदगढ़ थाना अधिकारी का कार्यभार संभाला:भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया स्वागत, बोले-कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

गोपाल सिंह थालोर ने मुकुंदगढ़ थाना अधिकारी का कार्यभार संभाला:भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया स्वागत, बोले-कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी

गोपाल सिंह थालोर ने मुकुंदगढ़ थाना अधिकारी का कार्यभार संभाला:भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया स्वागत, बोले-कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ थाना के नवनियुक्त थाना अधिकारी गोपाल सिंह थालोर ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त थाना अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई। थाना अधिकारी गोपाल सिंह थालोर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान का आश्वासन भी दिया।

स्वागत समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, गोविंद शर्मा, घनश्याम शर्मा पुजारी, सुभाष शर्मा, राजपाल दुलर, अरशद अली, महेंद्र चेजारा, अजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा और राकेश गुर्जर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles