[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेकाबू डंपर मकान की चारदीवारी से टकराया:मकान की दीवार और पानी की टंकी भी टूटी, ड्राइवर गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेकाबू डंपर मकान की चारदीवारी से टकराया:मकान की दीवार और पानी की टंकी भी टूटी, ड्राइवर गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

बेकाबू डंपर मकान की चारदीवारी से टकराया:मकान की दीवार और पानी की टंकी भी टूटी, ड्राइवर गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी के खनन क्षेत्र से डस्ट लेकर चुरू की ओर जा रहा एक डंपर शनिवार अलसुबह बेकाबू होकर मकान की चारदीवारी से जा भिड़ा। हादसे में डंपर ड्राइवर घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दीवार भी टूट गई। एक्सीडेंट जयसिंह स्कूल के पास स्टेट हाईवे नंबर-13 पर अलसुबह हुआ।

डंपर बेकाबू होकर राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक स्कूल के पुल के पास स्थित एक मकान की चारदीवारी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई और पास लगा नीम का पेड़ भी धराशायी हो गया। इसके अलावा चारदीवारी के समीप बनी पानी की टंकी भी टूट गई।

केबिन में फंसा रहा ड्राइवर, दो क्रेनों से निकाला बाहर

हादसे के बाद डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरपालू कुबड़ा निवासी ड्राइवर अनिल पुत्र जयभगवान जाट स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही खेतड़ी थाना पुलिस, एंबुलेंस कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए और सिंघाना से क्रेन मंगाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दो क्रेनों की सहायता से डंपर के केबिन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया।

घायल ड्राइवर को तत्काल राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल खेतड़ी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार किया। ड्राइवर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

हाईवे पर कुछ देर बाधित रहा यातायात

हादसे के दौरान कुछ समय के लिए स्टेट हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त डंपर को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और डंपर को हटाकर रास्ता सुचारू रूप से चालू करवाया जाएगा।

Related Articles