रोटरी क्लब सनराइज श्रीमाधोपुर का इंस्टॉलेशन समारोह:यूपीएससी-आरपीएससी चयनितों को किया सम्मानित, संतोष सोनी क्लब के नए अध्यक्ष बने
रोटरी क्लब सनराइज श्रीमाधोपुर का इंस्टॉलेशन समारोह:यूपीएससी-आरपीएससी चयनितों को किया सम्मानित, संतोष सोनी क्लब के नए अध्यक्ष बने
श्रीमाधोपुर : रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज का वार्षिक “इंस्टॉलेशन एंड अवार्ड सेरेमनी” शनिवार को चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन में हुआ। इस समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए संतोष कुमार सोनी ने अध्यक्ष और मुकेश व्यास ने सचिव पद की शपथ ली। नई कार्यकारिणी ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन दीपक सुखाड़िया (उदयपुर) ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. माधव सिंह और गिरीराज कयाल ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं और समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

“चौधरी नाथूराम भामू प्रतिभा सम्मान” से यूपीएससी-2025 में 502वीं रैंक प्राप्त करने वाले संजय कुमार और आरपीएससी-2024 में 376वीं रैंक प्राप्त करने वाले अमित दुधवाल को सम्मानित किया गया।
वहीं, “रुक्मिणि देवी हरलालका समाज सेवा सम्मान” पंचावाली फाटक श्मशान समिति (रजि.) को प्रदान किया गया। खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दो-दो स्वर्ण पदक जीतने वाली ढाल्यावास की कविता बगड़िया और भारनी की मोनिका बायल को “आयुष मेमोरियल आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स अवार्ड” से नवाजा गया।
शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठा धायल को “भंवर सिंह शेखावत शैक्षणिक अवार्ड” तथा अक्षरा मीणा और गौरव यादव को “देवांश इंदौरा एजुकेशनल अवार्ड” प्रदान किया। अन्य सम्मानों में, “ओ.पी. कयाल बेस्ट रोटेरियन अवार्ड” दीनदयाल सतीजा को, “एम.आर. कुमावत आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट/सेक्रेटरी अवार्ड” राजेंद्र प्रसाद कसेरा और अमित गिनोडिया को दिया गया।

वरिष्ठ साहित्यकार मानसिंह शेखावत ‘मऊ’ को “धनराज सोनी साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। वर्षभर क्लब की गतिविधियों में सहयोग देने वाले सदस्यों का भी सम्मान किया।
समारोह के दौरान रामप्रताप-अंजना देवी कयाल हेल्प ट्रस्ट के सहयोग से 10 जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें एवं प्रशिक्षण सामग्री वितरित करने के लिए चयनित किया गया। 45 दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद सिलाई मशीनें निशुल्क वितरित की जाएंगी।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजीव फ्रेंकलिन, सुरेश चोटिया, शांतिलाल सोनी, राजेंद्र कसेरा, रींगस रोटरी क्लब के एडवोकेट दीपक बाजिया, भजनलाल बिजारणियां, दीनदयाल सतीजा, सागरमल शर्मा, पंकज सोनी, विश्वम्भर मऊवाला, डॉ. एसएल चौधरी, विजय चौधरी, दीपचंद बागरियावासवाला, भगवानदास पंजाबी सहित कई प्रबुद्धजन थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2252071


