पहलवान कोमल वर्मा का अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन:नेशनल ट्रायल में सिल्वर मेडल जीतकर पक्की की जगह
पहलवान कोमल वर्मा का अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन:नेशनल ट्रायल में सिल्वर मेडल जीतकर पक्की की जगह
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर गांव की महिला पहलवान कोमल वर्मा का अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। उन्होंने हरियाणा के रोहतक में आयोजित नेशनल रेसलिंग क्वालीफाई ट्रायल में यह उपलब्धि हासिल की। कोमल ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्हें पुलिस इंस्पेक्टर प्रियांशी प्रजापत से 2-3 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद, सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना स्थान पक्का कर लिया।
अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
सरजी अखाड़ा गणेश्वर के संचालक अनिल सिंह और अंकित सिंह तंवर ने बताया कि कोमल 28 अगस्त 2026 से रूस में होने वाली अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इससे पहले, वह 15 जुलाई 2026 से रोमानिया में आयोजित अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी देश की ओर से हिस्सा लेंगी। कोमल इससे पहले अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं।
क्षेत्र का नाम रोशन किया
मेघवंश जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रणजीत मेहरानिया ने जानकारी दी कि संस्थान द्वारा कोमल वर्मा को आर्थिक और नैतिक सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कोमल, उनके परिवार और सरजी अखाड़ा गणेश्वर के कोच अनिल सिंह तंवर एवं संचालक अंकित सिंह तंवर को इस उपलब्धि पर बधाई दी। डॉ. मेहरानिया ने विश्वास जताया कि कोमल आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2252071


