[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अशोक गहलोत ने किया ‘स्वाधीनता की दास्तान’ पुस्तक का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

अशोक गहलोत ने किया ‘स्वाधीनता की दास्तान’ पुस्तक का विमोचन

अशोक गहलोत ने किया ‘स्वाधीनता की दास्तान’ पुस्तक का विमोचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : प्रख्यात लेखक एवं गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी की पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का विमोचन जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रणजीत सिंह चंदेलिया, विजय मील, मनजीत सिंह तंवर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विमोचन के दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज है। इससे युवाओं को आजादी के आंदोलन, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को समझने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने लेखक के शोधपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए इसे इतिहास प्रेमियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी बताया।

शिक्षाविद मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि पुस्तक में महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आंदोलनों, स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं तथा सामाजिक परिवर्तन को प्रामाणिक तथ्यों के साथ सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इसमें किसानों, मजदूरों, दलितों, महिला उत्थान, ग्राम स्वराज, सामाजिक समरसता और हिन्दू-मुस्लिम एकता जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है।

यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर धर्मपाल गांधी की छठी पुस्तक है। इससे पहले उनकी ‘हिन्द की क्रांतिकारी बेटियाँ’, ‘आजादी के दीवाने’, ‘क्रांति का आगाज़’, ‘आजादी की राहों में’ और ‘इन्कलाब’ जैसी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उपस्थित अतिथियों ने विश्वास जताया कि ‘स्वाधीनता की दास्तान’ स्वतंत्रता संग्राम के अध्ययन का महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ साबित होगी।

Related Articles