भोपालगढ़ धरना 104वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने भरी आंदोलन जारी रखने की हुंकार
भोपालगढ़ धरना 104वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने भरी आंदोलन जारी रखने की हुंकार
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना गुरुवार को 104वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों का यह धरना खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कथित रूप से लगाए गए मुकदमों को लेकर, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य जनहित मांगों को लेकर जारी है।
धरने की अध्यक्षता नागरमल सैनी ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
धरना स्थल पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि जब तक समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में गोकुलचंद सैनी, भूपेंद्र सिंह सोडा, गोपीराम, सतवीर, भवानी शंकर शर्मा, माडूराम तिहाड़ा, रामप्रताप, सुरेश शाह, बहादुर मल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाश चंद गूगल, किशोर सैनी, यादराम, उमेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, नवल, रोहिताश हलवाई, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234269


