[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोर न्याय बोर्ड का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोर न्याय बोर्ड का किया निरीक्षण

किशोर न्याय बोर्ड का किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू :  जिला मुख्यालय पर राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने किशोर न्याय बोर्ड, चूरू का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों, स्टाफ, भवन, गवाहों एवं गृह में निवासरत बच्चों के भोजन, चिकित्सा, पीने के पानी, साफ-सफाई, बोर्ड में लीगल एड के अधिवक्ता द्वारा की जा रही पैरवी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश दिए व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles