रतनगढ़ राजलदेसर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का हुआ स्वागत
रतनगढ़ राजलदेसर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का हुआ स्वागत
रतनगढ़ : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर में पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं तथा बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के आदेश के विरोध में आयोजित जनसभा एवं प्रदर्शन में भाग लेने के लिए बीकानेर प्रवास के दौरान आज रतनगढ़ के संगम चौराहे स्थित पवन होटल पर रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक पूसाराम गोदारा ने गोविंद सिंह डोटासरा टीकाराम जूली, नोहर विधायक अमित चाचाण, फतेहपुर विधायक हाकम अली, जिलाध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के संकल्प को दोहराया। रतनगढ़ के बाद राजलदेसर में भी स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस दौरान पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, इंद्राज खीचड़, रतन लाल मेघवाल, कल्याण सिंह, विजय कुमार माली, रामवीर रायका, जाकिर हुसैन, सजन बाटड़, महेंद्र सैनी, अजय बंसिया,जसकरण गोड़, फकीरचंद, विद्याधर मेघवाल, भागीरथ खीचड़, चरण सिंह कोका, लादूराम थोरी, जगदीश सोनी, जब्बार खोखर, मनफूल टांडी, हंसराज पारीक, मोहनराम, इदरीश खत्री, एडवोकेट महेन्द्र डूडी, आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234170


