[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इमाम हसन-हुसैन की याद में तीजे की नयाज, लंगर और छबील का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इमाम हसन-हुसैन की याद में तीजे की नयाज, लंगर और छबील का आयोजन

इमाम हसन-हुसैन की याद में तीजे की नयाज, लंगर और छबील का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित नई सड़क पर न्यू न्याजे कर्बला छबील पार्टी की ओर से मोहर्रम के बाद हजरत इमाम हसन और हुसैन की याद में तीजे की नयाज, लंगर और छबील का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पीरजी याकिल की सरपरस्ती में किया गया। कोम काजियान के पूर्व सदर जाकिर झारीयावाला ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तीजे की नयाज का आयोजन कर लोगों को लंगर और छबील की सेवा दी गई।

इस अवसर पर कोम काजियान सदर संजय भाटी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, कालू उस्ताद अखाड़े के खलीफा मोहिद्दीन, गुलाब लीलगर, युवा नेता इरशाद भाटी सहित अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया।

न्यू न्याजे कर्बला छबील पार्टी के कार्यकर्ता राजू आगवन, खुशी मोहम्मद, बिट्टू भाटी, इरफान अली, आजम अली, मोहम्मद जमील, अजहरुद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

आयोजित छबील और लंगर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और अकीदतमंदों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने हजरत इमाम हसन-हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद कर देश और प्रदेश में अमन, चैन एवं खुशहाली की दुआ की।

Related Articles