[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, भर्ती शुरू करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, भर्ती शुरू करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, भर्ती शुरू करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर सोमवार को सफाई कामगार समाज के सफाई मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने पंखा सर्किल से आपणी योजना होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर सफाई कर्मचारी भर्ती जल्द शुरू करने सहित 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मनोनीत पार्षद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव एडवोकेट अशोक पंवार, मनोज चांवरिया और प्रीत चांवरिया ने अर्धनग्न होकर तथा तेज धूप में नंगे पांव चलकर विरोध दर्ज कराया। गौरतलब है कि एडवोकेट अशोक पंवार पहले भी अपने रक्त से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की मांगों से अवगत करा चुके हैं।

रैली में महिला और पुरुष सफाई मजदूर हाथों में झाड़ू लेकर शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश चांवरिया ने बताया कि प्रदेश स्तर पर सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर आंदोलन चल रहा है। उसी के समर्थन में चूरू में सांकेतिक आक्रोश रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द 11 सूत्री मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेश स्तर पर झाड़ू डाउन आंदोलन किया जाएगा और सफाई कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

मनोज चांवरिया ने कहा कि सफाई कार्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।

इस अवसर पर शंभूदयाल हटवाल, कन्यालाल चांवरिया, परमेश्वर हटवाल, राजेश चांवरिया, नरेंद्र झुझावत, महेंद्र चांवरिया, पवन हटवाल, बलराम चांवरिया, अभिषेक पंवार, मनीष चंदेलिया, नितिन हटवाल, संदीप पंवार, अंकित कांगड़ा, सियाराम चांवरिया, पंकज हटवाल, किशन हटवाल सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles