[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवीपुरा बणी बचाओ आंदोलन में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

देवीपुरा बणी बचाओ आंदोलन में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

देवीपुरा बणी में अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों की बैठक, मौके पर पहुंचे डीएसपी, तहसीलदार और विधायक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक 

नवलगढ़ : देवीपुरा बणी को बचाने को लेकर सोमवार को ग्रामवासियों की ओर से देवीपुरा बणी बचाओ मीटिंग का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी बात रखी और बणी को बचाने की मांग उठाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह और नवलगढ़ तहसीलदार सीताराम कुमावत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच काफी देर तक वार्ता चली, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व प्रशासन के बीच दोबारा वार्ता शुरू हुई।

वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से मामले के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा गया। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बन गई। कुछ लोग प्रशासन को समय देने के पक्ष में नजर आए, वहीं कुछ लोग इसका विरोध करते दिखे।

इस दौरान निवास कोहली, किशोर गुर्जर, सुरेश मास्टर, मुकेश रणवा, सुनील गुर्जर, बीरबल गुर्जर, दुर्गाराम, नवरंग लाल, महावीर कसाना, राधेश्याम, शिवपाल, भंवरलाल, जगदीश मास्टर, हरीश, सुरेश गुर्जर, सुभाष गुर्जर, हरि गुर्जर, मनोहर गुर्जर, सांवरमल, विकास गुर्जर, सुरेश, ताराचंद, मदन गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि देवीपुरा बणी उनकी आस्था और पर्यावरण से जुड़ा क्षेत्र है, जिसे किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। अब सभी की नजर प्रशासन द्वारा मांगे गए 15 दिनों के समय में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Articles