शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर युवा व्यवसायी भगवान सिंह खिरोड़ सम्मानित
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर युवा व्यवसायी भगवान सिंह खिरोड़ सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
खिरोड : शिक्षा विभाग, झुंझुनूं द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सहयोग एवं समाजसेवा के लिए युवा व्यवसायी एवं भामाशाह भगवान सिंह खिरोड़ व धर्मवीर सिंह शेखावत को जिला कलेक्टर अरुण गर्ग द्वारा मल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने कहा कि समाज के संपन्न एवं जागरूक नागरिकों का शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने भगवान सिंह खिरोड़ द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किए जा रहे आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
गौरतलब है कि भामाशाह भगवान सिंह द्वारा जहां स्कूलों में विद्यार्थियों की आवश्यकता अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता रहा है वहीं गौशाला इत्यादि में भी अपनी ओर से सहयोग प्रदान किया जाता रहा है । इधर समाजसेवी भगवान सिंह खिरोड एवं धर्मवीर सिंह खिरोड़ को जिला कलेक्टर झुंझुनूं द्वारा सम्मानित किए जाने पर खिरोडवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2232973


