गोरिया पुलिया पर पेंट से भरी गाड़ी पलटा:टायर फटने से बेकाबू हुआ वाहन, ड्राइवर हुआ चोटिल
गोरिया पुलिया पर पेंट से भरी गाड़ी पलटा:टायर फटने से बेकाबू हुआ वाहन, ड्राइवर हुआ चोटिल
सीकर : सीकर जिले के गोरिया पुलिया पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। पेंट से भरा एक वाहन अचानक टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन सामान्य गति से चल रहा था, तभी अचानक टायर फटने की तेज आवाज सुनाई दी। टायर फटने के कारण ड्राइवर वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे से सड़क पर गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में पेंट का माल भरा होने के कारण सड़क पर सामान बिखर गया था।
हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में टायर फटना ही दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225465


