[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 2 मंदिर से चांदी के छत्र चोरी:किरालिया गांव के काली माता और बालाजी मंदिर में लाखों रुपए के छत्र चुराए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 2 मंदिर से चांदी के छत्र चोरी:किरालिया गांव के काली माता और बालाजी मंदिर में लाखों रुपए के छत्र चुराए

सीकर में 2 मंदिर से चांदी के छत्र चोरी:किरालिया गांव के काली माता और बालाजी मंदिर में लाखों रुपए के छत्र चुराए

सीकर : सीकर जिले में चोर लगातार मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। रानोली थाना इलाके में मंगलवार देर रात चोरों ने 2 मंदिरों से लाखों रुपए के चांदी के छत्र चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंदिर में चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है। मंदिर की CCTV फुटेज में 2 चोर नजर आए हैं।

चोरों ने रानोली क्षेत्र के किरालिया स्थित काली माता मंदिर और बालाजी मंदिर से छत्र चुरा लिए। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम ने बताया- मैं बुधवार सुबह पूजा-अर्चना और सेवा के लिए मंदिर परिसर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था। वहीं गर्भगृह से कीमती सामान गायब था। पुजारी ने तुरंत मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।

मंदिर समिति के सदस्य मनोज पंसारी ने बताया- चोर दोनों मंदिरों से करीब 20 से ज्यादा चांदी के छत्र चुरा ले गए। चोरी किए गए छत्रों की कीमत 5-6 लाख रुपए बताई जा रही है।

CCTV में 2 नकाबपोश चोर आए नजर

मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों को खंगालने पर पुलिस को फुटेज में 2 नकाबपोश चोर नजर आए। दोनों चोरों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। CCTV में चोर रात 1:19 बजे मंदिर में घुसे और चोरी करके 19 मिनट बाद निकल गए। स्थानीय लोगों ने कहा- पुलिस की गश्त कमजोर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज में दिखे चोरों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना की CCTV फुटेज…

CCTV में चोर मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए।
CCTV में चोर मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए।
चोर छुपते हुए रात को आए थे।
चोर छुपते हुए रात को आए थे।
सारी घटन सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77