[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में आंधी-बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरे खिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में आंधी-बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरे खिले

निराधनूं में आंधी-बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरे खिले

निराधनूं : क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और वातावरण ठंडा हो गया। बारिश के चलते गांव के रास्तों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम बदलाव से आमजन ने राहत महसूस की, वहीं किसानों में भी खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों की बुवाई के लिए लाभदायक साबित होगी। खेतों में नमी बढ़ने से बाजरा, मूंग, ग्वार सहित अन्य फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।

Related Articles