[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हेड कांस्टेबल सांवरमल महला को मिली पदोन्नति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हेड कांस्टेबल सांवरमल महला को मिली पदोन्नति

AdSP दीपक गर्ग ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : रींगस में कार्यरत हेड कांस्टेबल सांवरमल महला को सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी सेवाओं और लगन को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (AdSP) दीपक गर्ग ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर AdSP दीपक गर्ग ने सांवरमल महला के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांवरमल ने अपने सेवाकाल में अनुशासन और ईमानदारी से काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह पदोन्नति मिली है। गर्ग ने उन्हें नई जिम्मेदारियों को भी इसी लगन से निभाने के लिए प्रेरित किया।

पदोन्नति मिलने पर सांवरमल महला ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अब और अधिक मेहनत और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे। सांवरमल महला की पदोन्नति की खबर मिलते ही उनके परिजनों, मित्रों और पुलिस विभाग के सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।

Related Articles