सुरेश चेजारा बने नवलगढ़ फोटोग्राफर्स समिति के अध्यक्ष
सुरेश चेजारा बने नवलगढ़ फोटोग्राफर्स समिति के अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के हनुमानगढ़ बालाजी मंदिर में गुरुवार दोपहर नवलगढ़ फोटोग्राफर्स समिति की आमसभा आयोजित हुई। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुरेश चेजारा को अध्यक्ष और दिनेश सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं विनोद झाझडिया को सचिव, विकास सैनी को सहसचिव, देवेंद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष, पंकज शर्मा को मीडिया प्रभारी तथा प्रदीप सोनी को सलाहकार बनाया गया।

समिति की व्यवस्थाओं के लिए सुनील सैनी (शिव) के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में सचिन सैनी, राजाराम सैनी, कुलदीप नायक, राकेश जांगिड़ और सुरेश सैनी को शामिल किया गया। इसके अलावा मुकुंदगढ़ प्रभारी के रूप में हरीश सेन, झाझड़ प्रभारी अशोक सैनी तथा डूंडलोद प्रभारी के रूप में विशाल नायक को जिम्मेदारी दी गई। सभा में समिति के सदस्यों के दुर्घटना बीमा की राशि 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का भी निर्णय लिया गया।
इस दौरान वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, मुकुंदगढ़, सुनील पूनिया, पवन सैनी, सुनील सैनी, राजेश कुमार नायक, रवि झाझड़, श्याम सुंदर, विनोद सैनी, सुरेंद्र ढाका, प्रमोद सैनी, राजेश नायक, प्रमोद बसावा, टिंकू शर्मा सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर बंधु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2503121

