बगड़ आईटीओटी में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों और उपकरणों की पूजा
कार्यशालाओं में विधि-विधान से हुआ पूजन, प्रशिक्षणार्थियों को कौशल निखारने के लिए किया प्रेरित
बगड़ : बगड़ आईटीओटी में गुरुवार को निर्माण एवं शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न कार्यशालाओं में मशीनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य कुंभाराम ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पुष्प अर्पित कर आरती की गई।
प्राचार्य कुंभाराम ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा कुशल शिल्पकारों, अभियंताओं और श्रमिकों के प्रेरणास्रोत हैं। आधुनिक दौर में कौशल विकास आत्मनिर्भरता की प्रमुख कुंजी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ अपने हुनर को लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की विभिन्न कार्यशालाओं में प्रशिक्षण के लिए उपयोग होने वाली भारी मशीनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और औजारों की साफ-सफाई की गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मशीनों एवं उपकरणों पर रक्षा सूत्र बांधे गए।
समारोह में प्रशिक्षण अधिकारी विजय कुमार, गंगाधर बोकोलिया, योगेश सैनी, दिलबाग सिंह, श्याम सिंह शेखावत, राजवीर सैनी, सुरेंद्र कुमावत सहित संस्थान के सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2381427


