[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौसेवा में मुरारका परिवार का अनुकरणीय योगदान, गौ-चिकित्सालय के लिए 4.13 लाख से अधिक का सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गौसेवा में मुरारका परिवार का अनुकरणीय योगदान, गौ-चिकित्सालय के लिए 4.13 लाख से अधिक का सहयोग

गौसेवा में मुरारका परिवार का अनुकरणीय योगदान, गौ-चिकित्सालय के लिए 4.13 लाख से अधिक का सहयोग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

बड़वासी : गौसेवा के क्षेत्र में बड़वासी के मुरारका परिवार ने अनुकरणीय पहल करते हुए गौ-चिकित्सालय एवं पानी की खेळ निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर गौ-चिकित्सालय निर्माण का संकल्प लिया गया था, जिसे पूरा करने में मुरारका परिवार ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

स्वर्गीय सेठ बालूराम भगतारमल मुरारका की स्मृति में उनके सुपुत्र राजकुमार बालूराम मुरारका, अग्रवाल प्लास्टिक इंडस्ट्रीज अहमदाबाद की ओर से गौ-चिकित्सालय के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए के सहयोग की घोषणा की गई। उनकी धर्मपत्नी गायत्री देवी ने भी 11 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया।

इसी प्रकार स्वर्गीय सेठ गोकुलचंद सीताराम मुरारका की स्मृति में उनके सुपुत्र प्रवीण गोकुलचंद मुरारका एवं सुपौत्र पुनीत मुरारका और प्रणय मुरारका, मॉडवेयर इंडिया इंदौर की ओर से गौ-चिकित्सालय के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए के सहयोग की घोषणा की गई।

वहीं स्वर्गीय सेठ विश्वनाथ बालूराम मुरारका की स्मृति में उनके सुपुत्र आकाश विश्वनाथ मुरारका ने पानी की खेळ निर्माण के लिए 51 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया। गौशाला अध्यक्ष ने कहा कि मुरारका परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में गौसेवा के लिए किया गया यह सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायी है।

गौशाला सचिव मुकेश सिगाड़ ने कहा कि गौशाला गांव से बाहर रहने वाले प्रवासी बंधुओं को भी अपनी जन्मभूमि से जोड़ने का कार्य कर रही है। इससे प्रवासियों का गांव और गौसेवा के प्रति जुड़ाव मजबूत हो रहा है।

Related Articles