[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोजरासर में 20 सितंबर को तेजाजी महाराज का जागरण:तैयारी में लगी टीम, करीब 7 हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भोजरासर में 20 सितंबर को तेजाजी महाराज का जागरण:तैयारी में लगी टीम, करीब 7 हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे

भोजरासर में 20 सितंबर को तेजाजी महाराज का जागरण:तैयारी में लगी टीम, करीब 7 हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे

सरदारशहर : सरदारशहर के भोजरासर गांव स्थित वीर तेजाजी महाराज धाम में 20 सितंबर को ‘एक शाम वीर तेजाजी महाराज के नाम’ भव्य जागरण का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्य राजेंद्र सारण और एडवोकेट सांवरमल पोटलिया ने बताया कि यह धाम में दूसरा जागरण है। इसमें करीब 7 से 8 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

जागरण को सफल बनाने के लिए गांव में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति ने प्रचार के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन टीमों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है। कार्यकर्ताओं को प्रचार सहित दूसरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जागरण के प्रचार के तहत पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश प्रजापत, राजेंद्र सारण एडवोकेट, सांवरमल पोटलिया, सोहन राम सारण, लालचंद सारण, धर्मेंद्र गोदारा, रफीक खान, रंजीत डेल्लू, काशीराम सारण, गोगराज, रामकुमार, राजूराम सांसी, रामचंद्र, ओमप्रकाश पायल, सरवन सारण, रामकुमार डेलू, मंसाराम सारण, रविनोद मेघवाल, इमीलाल मेघवाल, लूणाराम मेघवाल, दीपाराम सारण, रामलाल सारण, रामचंद गुलरिया, रामचंद्र सारण, ओमप्रकाश सिवर, ओमप्रकाश सारण, दिलीप कौशिक, जगदीश साहिच समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने पोस्टर जारी कर जागरण के प्रचार अभियान को गति दी।

आयोजन समिति के मुताबिक, जागरण में चूरू सांसद राहुल कस्वां सहित कई अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में भजन गायिका विमला बाईसा, जोधपुर के भजन गायक जयनारायण कुचेरा, महेन्द्र ईनाणा, डांसर पवन चौधरी, जोधपुर की डांसर तारा और झांकी कलाकार संजय वैष्णव अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ग्रामीण इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और समिति व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है।

Related Articles