[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता में जांगिड़ समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती:निर्माणधीन भवन में किया पूजन, समाज की प्रगति और विकास कार्यों पर की चर्चा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता में जांगिड़ समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती:निर्माणधीन भवन में किया पूजन, समाज की प्रगति और विकास कार्यों पर की चर्चा

मानोता में जांगिड़ समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती:निर्माणधीन भवन में किया पूजन, समाज की प्रगति और विकास कार्यों पर की चर्चा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता में जांगिड़ समाज ने भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। यह आयोजन गुरुवार को निर्माणधीन विश्वकर्मा भवन में भगवान श्री विश्वकर्मा सेवा मंडल के बैनर तले हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश जांगिड़ थे। इसकी अध्यक्षता प्यारेलाल जांगिड़ ने की। रसुलपुर सरपंच राजेश जांगिड़, श्रवण जांगिड़ और राधेश्याम जांगिड़ विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। सभी अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की।

मुख्य अतिथि राजेश जांगिड़ ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाते हैं। इससे समाज को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की सोच समाज के लिए प्रेरणादायक होनी चाहिए।

इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष रामनिवास जांगिड़, बुधराम, दुर्गा प्रसाद, राधेश्याम, प्रदीप कुमार, प्यारेलाल, मूलचंद जांगिड़, कृष्ण कुमार, अंजनी कुमार और देवदत्त जांगिड़ समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार ने किया।

Related Articles