[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मऊ गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 60 निर्माण ध्वस्त:जेसीबी की मदद से हटाए, अटल प्रगति पथ बनेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

मऊ गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 60 निर्माण ध्वस्त:जेसीबी की मदद से हटाए, अटल प्रगति पथ बनेगा

मऊ गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 60 निर्माण ध्वस्त:जेसीबी की मदद से हटाए, अटल प्रगति पथ बनेगा

श्रीमाधोपुर : मऊ गांव में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, करीब 60 निर्माण ध्वस्त अटल प्रगति पथ निर्माण का रास्ता हुआ साफ ग्राम मऊ में मंगलवार को प्रशासन ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए करीब 60 कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई विकास अधिकारी सुनील कुमार ढाका के निर्देशन में श्रीमाधोपुर, थोई और अजीतगढ़ थाना पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

सड़क निर्माण में बाधा बन रहे थे अतिक्रमण

विकास अधिकारी सुनील कुमार ढाका ने बताया- राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत मऊ गांव में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से अटल प्रगति पथ का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाना है, लेकिन मार्ग पर किए गए अतिक्रमणों के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।
जेसीबी की मदद से हटाए गए अवैध निर्माण

मंगलवार को प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़क मार्ग पर किए गए कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान राजकीय संस्कृत विद्यालय की सीमा क्षेत्र में आए एक भवन के हिस्से को भी हटाया गया। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई से पूर्व नोटिस जारी कर निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।

1175 मीटर लंबा बनेगा अटल प्रगति पथ

जानकारी के अनुसार प्रस्तावित अटल प्रगति पथ 1175 मीटर लंबा और 28 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद मऊ गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

प्रशासन का मानना है कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। अतिक्रमण हटने के बाद अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Related Articles