[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पीपे और सीटी बजाकर प्रदर्शन:खाटूश्यामजी में युवक पर हमले के मामले में धरना जारी, आरोपी चल रहे फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पीपे और सीटी बजाकर प्रदर्शन:खाटूश्यामजी में युवक पर हमले के मामले में धरना जारी, आरोपी चल रहे फरार

सीकर में पीपे और सीटी बजाकर प्रदर्शन:खाटूश्यामजी में युवक पर हमले के मामले में धरना जारी, आरोपी चल रहे फरार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के खाटूश्यामजी में 26 मई को करण कुमावत पर हुए हमले के मामले में सीकर कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। आज धरने के नौवें दिन धरने पर बैठे लोगों ने पीपे और सीटी बजाकर विरोध जताया। अब इस मामले को लेकर बुधवार को प्रदेश के सभी उपखंड और जिला मुख्यालय पर सरकार के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

करण कुमावत न्याय संघर्ष समिति के शिव भगवान सारड़ीवाल ने बताया कि युवक करण कुमावत पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लगातार हम धरने पर बैठे हुए हैं। पुलिस अभी तक मामले में फरार चल रहे आरोपियों को घटना के तीन सप्ताह बाद भी नहीं पकड़ पाई है।

करीब आधे घंटे तक पीपे और सीटी बजाई।
करीब आधे घंटे तक पीपे और सीटी बजाई।

शिव भगवान सारड़ीवाल ने बताया- ऐसे में आज पीपे और सिटी बजाकर पुलिस और सरकार को जगाने का काम किया गया, जिससे वह इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें। इस मामले में हमें अंदेशा है कि पुलिस पर कोई पॉलीटिकल प्रेशर है, जिसकी वजह से आरोपी गिरफ्तार नहीं हो रहे। लेकिन हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

रैली निकालते बिजली विभाग के कर्मचारी।
रैली निकालते बिजली विभाग के कर्मचारी।

टेक्निकल असिस्टेंट से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

वहीं, दूसरी तरफ सीकर में पिछले दिनों बिजली का मीटर चेंज करने के लिए गए टेक्निकल असिस्टेंट श्रवण और कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। जिन्होंने सीकर में आक्रोश रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। कलेक्टर आशीष मोदी ने 2 दिन के भीतर मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

Related Articles