कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, पोषण और व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, पोषण और व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर उपखंड के रामसीसर भेड़वालिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति, पोषण ट्रेकर एंट्री, पोषाहार वितरण, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित पोषण निगरानी और गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कुपोषित बच्चों की पहचान कर चिकित्सा विभाग के सहयोग से उपचार और पोषण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी देने पर जोर दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष ने केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने केंद्र परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213775


