एम.के. अग्रवाल पोद्दार को मानद डॉक्टरेट उपाधि मिली:स्वास्थ्य व समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान
एम.के. अग्रवाल पोद्दार को मानद डॉक्टरेट उपाधि मिली:स्वास्थ्य व समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान
नेछवा : नेछवा शाहपुरा कस्बे के युवा समाजसेवी एम.के. अग्रवाल पोद्दार को ‘वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन’ (WCEO) द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
अग्रवाल पिछले सात वर्षों से चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। विशेष रूप से ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अभूतपूर्व और सराहनीय कार्यों को पहचान मिली है।
यह सम्मान वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन की सीईओ एवं फाउंडर डॉ. नेहा ठाकुर, डायरेक्टर रितु दहिया और मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेत्री उपासना सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया गया। एम.के. अग्रवाल को मेंटल हेल्थ एवं साइकोलॉजी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह ऑनरेरी डॉक्टरेट दिया गया। समाज में उन्हें पोद्दार के नाम से भी जाना जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211962


