NH-52 पर अवैध कट, हादसों का खतरा बढ़ा:बाजोर-मलकेड़ा और बस स्टैंड पर अवैध कट, ग्रामीणों ने तत्काल बंद करने की मांग की
NH-52 पर अवैध कट, हादसों का खतरा बढ़ा:बाजोर-मलकेड़ा और बस स्टैंड पर अवैध कट, ग्रामीणों ने तत्काल बंद करने की मांग की
सीकर : सीकर जिले के बाजोर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (NH-52) पर बने अवैध कट सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। बाजोर और मलकेड़ा के बीच और बाजोर मुख्य बस स्टैंड के पास डिवाइडर तोड़कर बनाए गए इन कटों को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है और इन्हें तत्काल बंद करने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता भवानी शर्मा ने बताया कि बाजोर और मलकेड़ा के बीच जिस स्थान पर अवैध कट बनाया गया है, वहां पहले लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। इसे हटाकर दोबारा अवैध रूप से कट बना लिया गया है। इसके कारण आवारा पशु सीधे हाईवे पर आ जाते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक पशुओं के आने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
ग्रामीण भवानी शर्मा ने कहा कि इसी तरह, बाजोर मुख्य बस स्टैंड के पास भी डिवाइडर तोड़कर एक अवैध कट बनाया गया है। यहां वाहन चालक गलत दिशा से आकर सड़क पार करते हैं, जिससे हाईवे पर चल रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने के कारण यह स्थिति और भी खतरनाक हो गई है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन, पुलिस विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि बाजोर-मलकेड़ा के बीच तथा बाजोर बस स्टैंड पर बने अवैध कटों को तत्काल बंद किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211962


