[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तूफान से किसान का टीन शेड उड़ा:खंडेला में 15 दिन पहले कर्ज लेकर बनवाया था, 2.50 लाख रुपए का नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तूफान से किसान का टीन शेड उड़ा:खंडेला में 15 दिन पहले कर्ज लेकर बनवाया था, 2.50 लाख रुपए का नुकसान

तूफान से किसान का टीन शेड उड़ा:खंडेला में 15 दिन पहले कर्ज लेकर बनवाया था, 2.50 लाख रुपए का नुकसान

खंडेला : खंडेला क्षेत्र के कोटड़ी लुहारवास गांव में देर रात आए तेज तूफान के कारण पशुओं के लिए बनाया गया एक टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरा, जिससे परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़िता सुन्दरी देवी ने बताया- पशुओं को गर्मी और बारिश से बचाने के लिए यह टीन शेड करीब 15 दिन पहले ही कर्ज लेकर बनवाया गया था। देर रात आए तेज तूफान ने कुछ ही मिनटों में उनकी नई संरचना को क्षतिग्रस्त कर दिया।

तेज तूफान के कारण पशुओं के लिए बनाया गया एक टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरा।
तेज तूफान के कारण पशुओं के लिए बनाया गया एक टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरा।

लगभग 2.50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

तेज हवाओं के चलते पूरा टीन शेड उखड़ गया और लोहे के एंगल व टीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। परिवार के अनुसार, इस हादसे में लगभग 2.50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। यदि टीन शेड का मलबा रिहायशी हिस्से की ओर गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रभावित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77