[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, होटल संचालक सहित कई गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, होटल संचालक सहित कई गिरफ्तार

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, होटल संचालक सहित कई गिरफ्तार

सरदारशहर : अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरदारशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के मामले में होटल संचालक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार व वृत्ताधिकारी सरदारशहर कुलदीप वालिया के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

पुलिस टीम ने 29 मई की रात होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, मोबाइल, कपड़े और रजिस्टर जब्त किए। मामले में दिनेश जाट, विकास, राधाकंवर, गगन, सरोज सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (PITA) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। होटल संचालक राजकुमार (42) निवासी सिरसंगर को भी जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार चूरू भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles