[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काशीपुरीश्वर महादेव मन्दिर में शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड श्री हरि नाम संकीर्तन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

काशीपुरीश्वर महादेव मन्दिर में शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड श्री हरि नाम संकीर्तन

महंत स्वामी कानपुरी महाराज के सानिध्य में हो रहा है आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : माण्डेता स्थित स्वामी कानपुरी सेवाश्रम के श्री काशीपुरीश्वर महादेव मन्दिर परिसर में शनिवार से 24 घंटे का अखंड श्री हरि नाम संकीर्तन आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान परम श्रद्धेय महन्त स्वामी कानपुरी महाराज के दिव्य एवं पावन सानिध्य में आयोजित हो रहा है। महंत स्वामी कानपुरी महाराज ने बताया कि द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण 13 त्रयोदशी मास शिवरात्रि के विशेष अवसर पर श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

कलयुग में हरि नाम की महिमा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होने कहा कि इस संकीर्तन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना करना है। अष्ट प्रहर (24 घंटे) तक चलने वाले इस अखंड कीर्तन का समापन पूर्णाहूति और महाआरती के साथ किया गया जिसमे पंडित उमाकान्त लाटा द्वारा करवाये गये विधिपूर्वक पूजन के पश्चात श्री हरि नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ।

जिसमें साध्वी सन्तोषपुरी ढींगसरी, महन्त भंवरलाल तंवरा, कुमाराम जांगिड़ पुनसीसर, डूंगरराम पांडिया पुनसीसर, बजरंगलाल बोदलिया, भगतसिंह बीकानेर, गोपाल प्रजापत, कैलाशचन्द्र शर्मा हापास, नन्दलाल फौजी, विद्याधर हापास, विद्याधर पारीक, किशनलाल जांगिड़ मलसीसर, मनीराम खामियाद, बजरंगलाल स्वामी, पवन कुमार पारीक, विनोद कुमार शर्मा, लिछाराम धाभाई रोटू, महेश कुमार शर्मा सालासर सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Related Articles