[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : शहर के भौजलाई चौराहे पर स्विफ्ट कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को भौजलाई चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार साकेत पुत्र शंकर लाल शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नलिया बास सुजानगढ़ को स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। ओमप्रकाश प्रजापत, सुरेंद्र रेगर, 108, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार और अन्य की सहायता से सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया तथा परिजनों को सूचित किया। मौके पर कोतवाली थाने के एसआई पप्पू राम भी पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार काफी दूर तक घसीटता गया तथा कीचड़ में गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कार चालक कार सहित सालासर रोड साइड फरार हो गया।

Related Articles