[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसवंतगढ़ में टेंट व्यवसाय संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

जसवंतगढ़ में टेंट व्यवसाय संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

एकता और सौहार्द की मिसाल: सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी,राम जानकी भवन में लोकतांत्रिक माहौल में सम्पन्न हुआ संघ का चुनाव

जसवंतगढ : स्थानीय राम जानकी भवन में टेंट किराया व्यवसाय संघ तहसील लाडनूं द्वारा लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। सदस्यों ने आपसी एकता, भाईचारे एवं संगठन की मजबूती का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में रामनिवास निम्बी को वरिष्ठ मार्गदर्शक की भूमिका में सम्मानित किया गया। बनवारी लाल शर्मा, जसवंतगढ़ को अध्यक्ष, अमित कुमार सैनी, लाडनूं कोषाध्यक्ष एवं इरफान खान, लाडनूं को मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर किराया व्यवसाय संघ राजस्थान के कार्यकारिणी सचिव इमरान उर्फ राजा, अजमेर संभाग उपाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह जेतमाल, संरक्षक भंवरलाल स्वामी, जसवंतगढ़, मंत्री हरिप्रसाद शर्मा, कृष्णा टेंट हाउस तथा कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक भाटी, लाडनूं सहित संघ के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में तहसील क्षेत्र के टेंट, लाइट, फ्लावर डेकोरेशन, कैटरिंग एवं संबंधित व्यवसायों से जुड़े व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने संगठन की मजबूती, व्यवसायिक हितों की रक्षा तथा आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

निर्विरोध निर्वाचन के माध्यम से नई कार्यकारिणी के गठन ने संगठन में एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की है। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संघ निरंतर प्रगति करेगा तथा व्यवसायियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगा। मंच संचालन सीताराम नेहरा व हरिप्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles