[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में निःशुल्क घुटना-कुल्हा प्रत्यारोपण व कैंसर परामर्श शिविर, 97 लोगों ने लिया लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में निःशुल्क घुटना-कुल्हा प्रत्यारोपण व कैंसर परामर्श शिविर, 97 लोगों ने लिया लाभ

बुहाना में निःशुल्क घुटना-कुल्हा प्रत्यारोपण व कैंसर परामर्श शिविर, 97 लोगों ने लिया लाभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया

बुहाना : पंचायत समिति सभागार में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर से आए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने 97 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

शिविर में घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। डॉ. संदीप यादव ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम को जरूरी बताया। वहीं डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने कैंसर से बचाव के लिए नशे से दूरी, पौष्टिक आहार और समय पर जांच कराने की सलाह दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास अधिकारी अशोक कुमार ने की। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. राधेश्याम सहित कई चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र शास्त्री ने किया।

Related Articles