जलदाय विभाग ने काटी पाइपलाइन, 50 घरों की सप्लाई ठप:चिड़ावा में मोहल्लेवासियों ने काम रुकवाया, पेयजल संकट गहराया
जलदाय विभाग ने काटी पाइपलाइन, 50 घरों की सप्लाई ठप:चिड़ावा में मोहल्लेवासियों ने काम रुकवाया, पेयजल संकट गहराया
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में जलदाय विभाग की लापरवाही सामने आई है। विभाग ने कुछ घरों में पानी नहीं आने की शिकायत का समाधान करने के बजाय, मुख्य पाइपलाइन को ही काट दिया। इस कार्रवाई के कारण क्षेत्र के करीब 50 घरों की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। यह घटना जोशियों की बगीची के पास हुई।
पाइपलाइन काटे जाने से गुस्साए मोहल्लेवासियों ने मौके पर एकत्रित होकर जलदाय विभाग के कार्य को रुकवा दिया। स्थानीय महिलाओं और नागरिकों ने विभाग के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कटी हुई पाइपलाइन को तुरंत वापस जोड़ने की मांग की।
जलदाय विभाग की एईएन मौके पर पहुंची
पीने के पानी का संकट
एक महिला ने बताया कि उनके घरों में जो पानी आ रहा है, वह बेहद गंदा और बदबूदार है, जिसे वे इस्तेमाल नहीं कर सकते। जून की इस भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई बंद होने से मोहल्ले के 50 से अधिक परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो वे जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199866


