सीकर में क्लच-फ्री होते ही दौड़ती कार में लगी आग:3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में आग पर काबू पाया
सीकर में क्लच-फ्री होते ही दौड़ती कार में लगी आग:3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में आग पर काबू पाया
सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में चलती गाड़ी का अचानक क्लच फ्री हो गया, जिसके बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार तीनों दोस्त समय रहते पहले ही नीचे उतर गए। इस घटना में गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया- यह घटना बेरी स्टैंड के नजदीक की है। सूचना मिलने पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां गाड़ी धू-धू कर जल रही थी। पुलिस ने करीब आधे घंटे में आग को पूरी तरह बुझा लिया। गाड़ी को तासर निवासी सतीश कुल्हरी चला रहा था, जो अपने 2 दोस्तों के साथ सीकर से नवलगढ़ की तरफ जा रहा था।

हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया- इसी दौरान उनकी गाड़ी का क्लच फ्री हो गया। जब उन्होंने गाड़ी से उतरकर देखा तो नीचे आग लग रही थी। ऐसे में उन्होंने (सतीश और उनके दोस्तों ने) तुरंत अपना सामान गाड़ी से बाहर निकाल लिया और दूर जाकर खड़े हो गए।
गाड़ी निसान कंपनी की थी। हालांकि, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण रास्ते में जाम लग गया था, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने खुलवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199866


