जन्मदिवस पर वृक्षारोपण के साथ पार्क में रोशनी व्यवस्था की
जन्मदिवस पर वृक्षारोपण के साथ पार्क में रोशनी व्यवस्था की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : बीबाणी विकास समिति एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महावीर इंटरनेशनल सीकर-झुंझुनूं जोन चेयरमैन डॉ. एस.एन. शुक्ला एवं उनकी पोती परी बिटिया के जन्मदिवस पर बीबाणी मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पोस्टर का विमोचन किया गया तथा पार्क एवं मंदिर परिसर में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए 17 एलईडी लाइटें लगाई गईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवन, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
बीबाणी विकास समिति ने मुक्तिधाम को हरा-भरा एवं अधिक सुसज्जित बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. एस.के. भार्गव, एडवोकेट हरीश जोशी, श्याम सुंदर जालान, नागरमल जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198357


