[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में जल संरक्षण को लेकर अभियान:पीपल पूजन के साथ किया पौधारोपण, पानी बचाने की शपथ दिलाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में जल संरक्षण को लेकर अभियान:पीपल पूजन के साथ किया पौधारोपण, पानी बचाने की शपथ दिलाई

लक्ष्मणगढ़ में जल संरक्षण को लेकर अभियान:पीपल पूजन के साथ किया पौधारोपण, पानी बचाने की शपथ दिलाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को तोदी कॉलेज परिसर स्थित जोहड़ में जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया तथा जल संरक्षण का संकल्प लिया।

पालिका कर्मचारी ने की सफाई

अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना है, लेकिन लक्ष्मणगढ़ में कार्यक्रम महज औपचारिकता तक सीमित नजर आया। जोहड़ की सफाई पहले ही नगरपालिका कर्मचारियों से करवा ली गई थी। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान पीपल पूजन, संबोधन और वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी भी सीमित दिखाई दी। बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे, जबकि स्थानीय नागरिक अपेक्षाकृत कम नजर आए।

पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। सभी ने पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले जोहड़ों और तालाबों की सफाई कर वर्षा जल संचयन की क्षमता बढ़ाई जा रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि सरकार जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता के संकल्पों को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता दिनेश जोशी, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार सहित जिला परिषद सीईओ राजपाल सिंह, उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles