[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केपीआई रैंकिंग में सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक प्रदेश में प्रथम, जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

केपीआई रैंकिंग में सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक प्रदेश में प्रथम, जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

केपीआई रैंकिंग में सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक प्रदेश में प्रथम, जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सीकर : सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कलेक्टर एवं बैंक के प्रशासक आशीष मोदी ने गुरुवार को बैंक मुख्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की समीक्षा की। उन्होंने केपीआई आधारित राज्य स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रबंध निदेशक रोहित सिंह सहित समस्त बैंक कार्मिकों को बधाई दी।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत विमला देवी (नापावाली) और रतनी देवी (लामिया) को 10-10 लाख रुपये के बीमा क्लेम के चेक वितरित किए। साथ ही बैंक की विभिन्न शाखाओं और अनुभागों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में नाबार्ड के 23वें सांविधिक निरीक्षण की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने बैंक में नई अमानतें बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने और सहकारी समितियों के शीघ्र निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक की प्रथम तिमाही की उपलब्धियों की सराहना करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया।

प्रबंध निदेशक रोहित सिंह ने बताया कि बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में सीआरआर, एसएलआर और सीआरएआर के निर्धारित मानकों का सफलतापूर्वक पालन किया है। वहीं, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एम.एल. मीणा ने बताया कि बैंक केपीआई के आधार पर प्रदेश में प्रथम तथा कुल कारोबार के आधार पर द्वितीय स्थान पर रहा है।

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर ने बैंक परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles