सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की:जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे, जूस पिलाया; CJP समर्थकों ने बैरिकैड्स तोड़े, प्रदर्शन जारी
सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की:जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे, जूस पिलाया; CJP समर्थकों ने बैरिकैड्स तोड़े, प्रदर्शन जारी
नई दिल्ली : पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
वहीं वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुशी जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है। हजारों प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं। इस बीच देर रात संसद मार्ग प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर बैरिकैड्स तोड़े। CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।
अनशन खत्म करने की 3 तस्वीरें…



वांगचुक बोले- हिंसा की आशंका के कारण फैसला किया
वांगचुक ने X पर लिखा- कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है।
वांगचुक के अनशन तोड़ने की 2 शर्तें…
लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक ने बताया कि वांगचुक ने कुछ शर्तों पर अनशन तोड़ा। इनमें दो प्रमुख हैं।
- सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि अगर छात्र हिंसक नहीं हैं, तो उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे।
- सरकार ने आत्महत्या करने वालों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार करने का लिखित आश्वासन भी दिया है।
वांगचुक ने 28 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें 18 जुलाई को सफदरजंग और फिर वहां से 21 जुलाई को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था। वे नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
सौरव दास ने वांगचुक के अनशन खत्म करने पर खुशी जताई
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से अनशन खत्म करने का अनुरोध किया था, इसलिए हम खुश हैं। लेकिन यह आंदोलन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगा।
सरकार हमारी बात मान गई है कि बातचीत न्यूट्रल जगह पर हो। बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है। सीजेपी का डेलीगेशन शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे सरकार से बात करेगा।
दीपके बोले- जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा
कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। लेकिन, जंतर-मंतर पर सीजेपी का शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें…



पिछले 4 दिन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें…
- 23 जुलाई- कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए
- 22 जुलाई- वांगचुक बोले- सरकार से भरोसा मिला तो अनशन तोडूंगा
- 21 जुलाई- अभिजीत दीपके बोले- बात करना है तो सरकार खुद आए
- 20 जुलाई- CJP का संसद मार्च, पुलिस का लाठीचार्ज, कई के सिर फूटे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2275680


