नवलगढ़ में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित:नए सदस्यों का स्वागत, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
नवलगढ़ में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित:नए सदस्यों का स्वागत, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति परिसर स्थित सैनिक भवन में पूर्व सैनिक कल्याण समिति, नवलगढ़ की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष लेफ्टिनेंट रामलाल साखनिया ने की। बैठक में समिति सचिव सूबेदार मेजर मामचंद दूत ने सदस्यों का स्वागत किया और पिछली बैठक की कार्यवाही पर जानकारी दी।
कोषाध्यक्ष हवलदार छगन सिंह शेखावत ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस दौरान जूनियर वारंट ऑफिसर पूरन सिंह रूनला (ढाका की ढाणी) ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। संस्था ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और नवलगढ़ के पूर्व सैनिकों के लिए तैयार की गई विशेष कैप भेंट की।
उपाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित किया
उपाध्यक्ष कैप्टन बजरंग लाल बुरड़क ने भी बैठक को संबोधित किया। अध्यक्ष लेफ्टिनेंट रामलाल साखनिया ने सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सैनिकों के बच्चों के एमबीबीएस प्रवेश के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड (KSB) के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
ये रहे मौजूद
बैठक में रिसालदार मेजर मूलचंद डूडी, हवलदार नाहर सिंह, कैप्टन द्रोणाचार्य बुगालिया, सूबेदार मेजर कालूराम कुमावत, नायक मदनलाल कुमावत, नायब रिसालदार श्रवण सिंह निठारवाल, सिपाही बिरजू सिंह, सूबेदार जयराम सिंह, सूबेदार मेजर सरदार सिंह, हवलदार शिशुपाल, हवलदार मोहर सिंह, नायब सूबेदार महेश कुमार नेहरा और सूबेदार रामअवतार सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274869


