खाटूश्यामजी में ‘राधे की हवेली’ धर्मशाला में लगी आग:रसोई और ऑफिस में लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
खाटूश्यामजी में 'राधे की हवेली' धर्मशाला में लगी आग:रसोई और ऑफिस में लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी स्थित “राधे की हवेली” धर्मशाला में आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से रसोई और ऑफिस में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाया गया।

भीड़ जमा हो गई
जानकारी के अनुसार “राधे की हवेली” धर्मशाला में बने किचन से आग लगना शुरू हुई। जो धीरे-धीरे फैलती चली गई। जब लोगों ने आग और धुआं निकलता देखा तो वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी बुलाई गई। एक नगरपालिका और एक श्याम मंदिर कमेटी की दमकल मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग ऑफिस और रसोई के अलावा दो कमरों की तरफ भी चली गई थी, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान भी मंदिर कमेटी की गाड़ी लेकर पहुंचे। इसके अलावा थाना प्रभारी पवन चौबे ने मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया था।
कारणों का पता नहीं चला
बता दें कि राधे की हवेली खाटूश्यामजी की फेमस धर्मशाला में से एक है। यहां मासिक मेले और फाल्गुनी मेले के दौरान कई कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते हैं। आज यहां आग कैसे लगी इन इन कारणों का पता नहीं लग पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2167738


