अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
गुढ़ागौड़जी : कस्बे के भोड़की रोड पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोडी निवासी गुलाब जांगिड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई, जबकि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार भोड़की रोड पर सड़क किनारे जा रहे गुलाब जांगिड़ को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान गुलाब जांगिड़ (57) पुत्र रामप्रताप जांगिड़, निवासी वार्ड नंबर 2, टोडी (भोड़की चौराहा), गुढ़ागौड़जी के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुढ़ागौड़जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी चालक को जल्द चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे की सूचना मिलते ही टोडी तथा आसपास के गांवों के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है। गुलाब जांगिड़ की आकस्मिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2162877

