[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं शहर में SP ने खुद संभाला मोर्चा:त्योहार-चुनावी माहौल के बीच पुलिस मुस्तैद; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं शहर में SP ने खुद संभाला मोर्चा:त्योहार-चुनावी माहौल के बीच पुलिस मुस्तैद; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

झुंझुनूं शहर में SP ने खुद संभाला मोर्चा:त्योहार-चुनावी माहौल के बीच पुलिस मुस्तैद; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

झुंझुनूं : झुंझुनूं में त्योहार चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को एसपी कावेंद्र सागर शहर की सड़कों पर उतरे और पैदल गश्त की। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में पुलिस की मौजूदगी हर हाल में नजर आएगी। जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस तैयार है। असामाजिक तत्वों पर हमारी नजर है।

एसपी कावेंद्र सागर ने कहा- फेस्टिवल के चलते लोग बड़ी संख्या में मार्केट में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। कई जगह कार्यक्रम भी चल रहे हैं। ऐसे में झुंझुनूं शहर सहित जिले के सभी बड़े शहरों और सब-डिवीजनों में पुलिस तैनात की गई है। पैदल गश्त और महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

शहर के मुख्य इलाकों में निकाला मार्च
शहर के मुख्य इलाकों में निकाला मार्च

असामाजिक तत्वों पर कसेंगे नकेल

एसपी सागर ने कहा- कई जगह असामाजिक तत्व इकट्ठा हो जाते हैं। उनके अंदर भी डर पैदा हो, इसके लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। मार्केट एरिया और भीड़भाड़ वाली जगहों पर टीमें तैनात हैं।

QRT और RAC फोर्स तैनात

एसपी ने बताया-चुनाव का समय होने के कारण पुलिस ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। QRT टीम्स और RAC की फोर्स को बड़े और संवेदनशील गांवों में लगाया गया है। वहां लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। चुनाव की कानून व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा का एहसास होता है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों और चुनाव के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker