प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रखे विचार, फलक और सिकन्दर रहे प्रथम
एआई, जलवायु परिवर्तन, रोजगार और पर्यावरण जैसे विषयों पर हुई भाषण प्रतियोगिता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पीएमश्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के आठ ब्लॉकों के 16 प्रतिभागियों ने भाग लेकर समसामयिक और सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव, जलवायु परिवर्तन, राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और समसामयिक विषयों की समझ का परिचय दिया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने कहा कि प्रबल कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सरिता आत्रेय ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ अपने विचार स्पष्टता और तर्क के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत ने सह-शैक्षणिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। सहायक निदेशक शिवराज सिंह ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर देते हैं।

प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में फलक अंसारी प्रथम और दीपिका शर्मा द्वितीय रहीं। छात्र वर्ग में सिकन्दर सिंह ने प्रथम तथा जयकिशन स्वामी ने स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एपीसी प्रेम सिंह इन्दा, पीओ तेजपाल सिंह, उप प्राचार्य विजयपाल धुंवा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य बबिता सैनी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विनय सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संचालन भी किया।
प्रतियोगिता में सरिता आत्रेय, डाइट प्राचार्य ओमप्रकाश प्रजापत, शिवराज सिंह, बबिता सैनी, छात्रा प्रिया और छात्र अभिनव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में राकेश पुनिया, रमेश पुनिया, संजू, गायत्री, अब्बास खान, अमित सैनी, याकूब खान और गौरीशंकर सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448642

